अनिल चौधरी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मण्डल पाँवटा से सम्बंध रखते है। 11 सितम्बर 2022 को भाजयुमो हिमाचल प्रदेश द्वारा घोषणा की गई,जिसमे अनिल चौधरी को प्रदेश भाजयुमो में सह-प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। अनिल चौधरी पूर्व में भाजयुमो मण्डल सचिव, भाजयुमो जिला महामंत्री व वर्तमान में वो प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व शिमला भाजयुमो के विस्तारक के रूप में कार्य कर रहे है। इस संदर्भ में अनिल चौधरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पाँवटा विधायक व प्रदेश के ऊर्जा एवं बहुउद्देश्यीय परियोजना मंत्री सुखराम चौधरी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर समेत समस्त भाजपा मंडल पाँवटा का धन्यवाद प्रकट किया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed