कफोटा ने खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन एकल अभियान के अंचल शिलाई के संच कफोटा मे अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा किया गया। जिसके मुख्य अतिथि संभाग गतिविधि समीति प्रभारी धनवीर पुंडीर रहे। इनके साथ कार्यक्रम के विशेष अतिथि क्षेत्रीय विकास समिति कफोटा के अध्यक्ष नरेश तोमर शड़वाल रहे।

कबड्डी प्रतियोगिता में चढ़ेऊ स्कूल के बच्चे विजेता रहे। यह खेलकूद प्रतियोगिता 8 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए रही। जिसमे 30 विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। । 100 मीटर की दौड़ में लड़कों में अभिषेक प्रथम रहा और लड़कियों में तमन्ना अव्वल रही। लॉन्ग जंप में प्रथम स्थान पर मोहित रहा और लड़कियों में आरुषि ने पहला स्थान हासिल किया। हाई जंप में प्रथम स्थान पर अमन रहा और लड़कियों में वंशिका ने बाजी मारी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति का सहयोग रहा जिसमें विजय कंवर, संजीव ठुंडू, हृदय राम पुंडीर, प्रवीण पुंडीर, डीपीई कंवर पुंडीर और राकेश ठाकुर आदि के नाम शामिल है। इसमें एकल के कार्यकर्ता, संभाग अभियान प्रमुख सुनील ठाकुर, संभाग ग्राम स्वराज प्रमुख मोहन सिंह, अतर मालवीय, अंचल कुमारी, मंजीता संच  प्रमुख रेनू सहित संच व्यास कथाकार और 30 विद्यालयों की आचार्या ने भाग लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed