खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष व शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने गिरिपार क्षेत्र को अनुसूचित जाति का दर्जा मिलने के बाद पांवटा साहिब के रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता में कहा की गिरिपार को एसटी घोषित कर दिए जाने पर गिरिपार क्षेत्र में विकास के लिए प्रदेश से 154 पंचायतों के लिए लगभग 1000 करोड़ से अधिक का बजट आना है। 

खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार पिछले 55 सालों में कुछ नहीं कर पाई अब लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है।अगर वास्तव में कांग्रेस हाटी समुदाय की इतनी हितैषी होती तो 55 साल तक क्यों फाइल प्रदेश और केंद्र में धूल फांक रही थी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो धन्यवाद भी नही करती। अगर इतना बड़ा कार्य कांग्रेस करती तो हम स्वागत भी करते और धन्यवाद भी।

उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों से भी आग्रह किया है कि किसी के बहकावे में ना आए। हाटी को जनजाति का दर्जा मिलने से अनुसूचित जाति के लोगों का कोई नुकसान नहीं है। उनको पहले की तरह आरक्षण जारी रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed