पांवटा साहिब : पुरुवाला के अंतर्गत अम्बोया में नवयुवक मण्डल द्वारा बाॅलीवाॅल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके मुख्यातिथि ग्राम पंचायत भैला के युवा प्रधान मनीष तोमर रहे। नवयुवक मंडल अम्बोया के सदस्यों द्वारा मनीष तोमर जी का स्वागत फूल मालाओं से किया गया।

मनीष तोमर ने अपने संबोधन में युवाओं को कहा कि युवाओं को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए विभिन्न परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। सामाजिक परिवेश में विभिन्न स्थितियों का सामना करते हुए युवा अपने मकसद से भटक जाते हैं।

युवाओं को चाहिए कि अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए उन्हें नशा जैसी कुरीतियों से बचना चाहिए। खेल हमारे जीवन का हिस्सा है। जिससे हमारा स्वस्थ शरीर मन और बुद्धि को नई ऊर्जा मिलती है। युवाओं को खेलों में अपनी भागीदारी अधिक से अधिक सुनिश्चित करनी चाहिए। जिससे युवा शारीरिक रूप से और सक्षम होंगे। उन्होंने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कहां कि नवयुवक मंडल अम्बोया का यह सराहनीय कदम है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed