पहली बार हिमाचल में एक ही जगह पर टूरिस्ट पैराग्लाइडिंग, वाटर और एयरो स्पोर्ट्स का मजा लूट पाएंगे। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में एक ही जगह में यह तीनों एक्टिविटीज, होंगी। पैराग्लाइडिंग और वाटर स्पोर्ट्स के लिए ट्रायल के बाद अधिसूचना जारी कर दी गई है। एयरो स्पोर्ट्स भी यहीं संचालित करने की योजना है। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के चुल्हड़ी से पैराग्लाइडिंग के लिए ट्रायल हो चुके हैं। ट्रायल सफल रहने के बाद यह साइट अधिसूचित हो गई। यहां से उड़ान भरने के लिए निजी भूमि का अधिग्रहण की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। चुल्हड़ी से उड़ान भरने पर मानव परिंदे गोबिंदसागर झील का एरियल नजारा ले पाएंगे। अंदरौली में लैंडिंग के बाद पर्यटकों को वापस कहीं दूसरी जगह नहीं जाना होगा। अंदरौली में ही गोबिंदसागर झील में पर्यटकों को वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। यहां वाटर स्पोर्ट्स के लिए टेंडर हो चुका है। वर्तमान में 15 सितंबर तक वाटर स्पोर्ट्स पर प्रतिबंध है। 15 सिंतबर के बाद अंदरौली में एक फर्म की ओर से वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां करवाई जाएंगी। साथ ही पावर ग्लाइडिंग के लिए भी सफल ट्रायल हो चुका है।प्रशासन यहां फिलहाल पैराग्लाइडिंग और वाटर स्पोर्ट्स का रुझान देख रहा है। दोनों के परिणाम सकारात्मक आते हैं तो आने वाले दिनों एयरो स्पोर्ट्स भी यहां करने का मौका मिलेगा। गोबिंद सागर झील किनारे अंदरौली को प्रशासन पर्यटकों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने की लिहाज से विकसित कर रहा है। बता दें कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र पंजाब से सटा हुआ है। यहां वीकेंड पहले से पर्यटकों का जमावड़ा रहता है। यह तीनों गतिविधियां शुरू होने पर अंदरौली का बड़े पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा।चुल्हड़ी से पैराग्लाइडिंग के जरिए अंदरौली में पहुंचकर यहां वाटर स्पोर्ट्स उपलब्ध रहेगा। यहां एयरो स्पोर्ट्स के संचालन को लेकर भी योजना है। पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए अंदरौली में काम चल रहा है।- राघव शर्मा, उपायुक्त ऊना

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed