महिला कांग्रेस ने बीती देर शाम जनसंपर्क अभियान बद्रीपुर वार्ड नंबर 1 पूरा करने के बाद मंगलवार सुबह कुंडियों से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। इसके बाद महिला कांग्रेस ने गांव टोका में जन संपर्क अभियान शुरू किया। महिला कांग्रेस की वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने स्थानीय महिलाओं के सहयोग से घर- घर पहुंच कर लोगों को कांग्रेस पार्टी की गारंटी,घोषणा पत्र और पौंटा साहिब के लिए विशेष तौर से जारी संकल्प पत्र के बारे में सिलसिलेवार जानकारी दी। महिलाओं को बताया गया कि कांग्रेस पार्टी उन्हें हर महीने सरकार बनने पर 1500रुपए मासिक राशि देगी। 18 से 60 साल की हर महिला को इस योजना का लाभ मिलेगा। महिला पदाधिकारियों ने लोगों से जनसंपर्क के दौरान कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर 5लाख बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी जाएगी। यही नहीं बेरोजगार युवाओं को अपने स्वरोजगार के लिए एक 1-1 लाख बिना ब्याज के दिया
जाएगा। कांग्रेस महिला पदाधिकारियों का स्थानीय महिलाओं ने जगह-जगह पर फूल मालाएं पहनाकर बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया और कांग्रेस प्रत्याशी श्री किरनेश जंग को भारी मतों से जिताने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्थानीय गांव और वार्ड की महिलाएं भी प्रचार अभियान के दौरान उनके साथ चली।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed