लगातार जनसंपर्क अभियान के दौरान आज ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने नगर परिषद वार्ड नं० 13 हीरपुर में जनसंपर्क व नुक्कड़ सभा कर देवतुल्य जनता का आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त किया। इस दौरान कई परिवार कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। सुखराम चौधरी ने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी की झोली में पावटा विधानसभा से जीत दर्ज कराएंगे। साथ ही बांगरण में भी सुखराम चौधरी ने पक्ष प्रचार किया। इस सभा में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव सुभाष चौधरी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश चौधरी, प्रधान सुरेश कुमार, महामंत्री राकेश मेहरालू,नगरपालिका अध्यक्ष निर्मल कौर, पार्षद सीमा देवी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र चौधरी, युवा मोर्चा महामंत्री सुनील कुमार, सुल्तान चौधरी आदि उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed