पुरुवाला के अंतर्गत राजपुरा के अंबोया में आज विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर नवयुवक मंडल द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया गया।

उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अपने जीवन में पौधे लगाने चाहिए और अपनी भागीदारी बढ़-चढ़कर भाग ले। उन्होंने कहा की वन विभाग के कर्मचारी के तो तबादले होते रहते है इस लिए ग्रामीणों को भी अपने जंगलों की खुद रक्षा करने के लिए आगे आए। नव युवक मण्डल अम्बोआ ने 100 से ज्यादा पौधारोपण किया इस मौके पर गांव के सब नवयुक मंडल द्वारा अभियान में भाग लिया गया।

प्रकृति संरक्षण का क्या महत्व है?

प्रतिवर्ष 28 जुलाई को मनाया जाने वाला विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस यह स्वीकार करता है कि एक स्वस्थ पर्यावरण एक स्थिर और स्वस्थ समाज की नींव है। प्रकृति हमें हमारी दैनिक जरूरतों के लिए सभी आवश्यक चीजें प्रदान करती है। अधिक जनसंख्या और मानवीय लापरवाही के कारण हम अपने संसाधनों का अत्यधिक दोहन करने लगे। अगर ऐसा ही चलता रहा तो हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए कोई संसाधन नहीं बचेगा। संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.