हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है. बात करें पांवटा में यमुना और इसकी 3 सहायक नदियां बाता, गिरी और टोंस नदी की तो इनका जल स्तर भी बढ़ गया है. यमुना नदी तो खतरे के निशान पर पहुंच गई है. ऐसे में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है.प्रशासन की ओर से नदी नालों से दूर रहने की एडवाइजरी जारी की जा रही है।

क्योंकि यमुना नदी में कई श्रदालु अपनी जान से हाथ धो बैठे है। बरसात के मौसम के चलते यमुना नदी पर गोताखोरों व होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई है। जिसमें लगभग पांच से छह: गोताखोर व दो होमगार्ड लगातार ड्यूटी दे रहे हैं।गोताखोरों में अभिमन्यु, राजेश कुमार शिवा, प्रदीप, राकेश आदि की ड्यूटी है।

यमुना नदी में तैनात तैराक

गोताखोरों का कहना है कि गत वर्ष भी उन्होंने कई डूबते व्यक्तियों सहित पशुओं को भी को बचाया है। और इस वर्ष भी वे सुरक्षा इंतजामों के साथ ड्यूटी पर तैनात हैं। सुरक्षा के इंतजाम के लिहाज से गोताखोरों के पास लाइफ जैकेट, ट्यूब व रस्सी है।

You missed