देवभूमि हिमाचल प्रदेश ज़िला कांगड़ा के डमटाल से मधु कुमारी ने मलेशिया में आयोजित 19th World Pencak Silat में कांस्य पदक जीत कर पूरे प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है।
मलेशिया में छह दिवसीय 19वीं वल्र्ड पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने सात कांस्य पदक अर्जित किए हैं। पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट खिलाड़ी मधु कुमारी ने सीनियर वर्ग टेडिंग इवेंट-70 किलोग्राम भार वर्ग में देश के लिए कांस्य पदक जीत कर हिमाचल प्रदेश और भारत देश का नाम रोशन किया है।

हिमाचल प्रदेश के लिए यह गर्व का विषय है कि हिमाचल प्रदेश के पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश के लिए पदक जीत कर अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण हिमाचल प्रदेश के आठ जिलों में निरंतर चल रहा है और पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर के पदक जीत कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हंै। पेंचक सिलाट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष एचडी पंचानी, महासचिव जोगिंद्र सिंह आज़ाद, उपाध्यक्ष मोहम्मद जावेद, बृज लाल, संयुक्त सचिव बृज लाल चौहान, परषोतम सिंह, सुरेंद्र कुमार, शेर सिंह, देविंद्र कुमार सहित सभी सदस्यो ने इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के डायरेक्टर जनरल मोहम्मद इकबाल, अध्यक्ष किशोर यावले, महासचिव मुफ्त हामिद यासीन, भारतीय पेंचक सिलाट कोच इरफ़ान अजीज बोटा, मधु कुमारी और समस्त भारतीय पेंचक सिलाट टीम को बधाई दी।

You missed