हिमाचल प्रदेश में लंपी वायरस ने बड़ी तेज गति से अपने पैर पसारना शुरू कर दिए हैं। इस वायरस की चपेट में आने से प्रदेश में लगभग 1700 गोवंश की मृत्यु दर्ज की गई है। चुनावी साल में इस बीमारी पर भी राजनीति गरमाना शुरू हो गयी है।

आज पत्रकारों से रूबरू होते हुए भाजपा मीडिया सह प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि कांग्रेस लंपी वायरस पूरे भारतवर्ष में फैली है और उसके ऊपर कांग्रेस राजनीति का तांडव कर रही रही है। उनके सभापति जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है। कोविड महामारी के दौरान भी कांग्रेस ने इसी प्रकार की राजनीति की थी। जबकि भाजपा सरकार ने अपना जिम्मेदारी निभाते हुए इसके तुरंत प्रभाव से टीम का गठन करते हुए 18 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी कर दी।