जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

घायलों को मंडी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। सेना द्वारा बचाव अभियान शुरू किया गया है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुंछ जिले के सवजियान नाले में एक मिनी बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और बस खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में 11 यात्रियों की मौत हो गई है और 15 अन्य घायल हो गए हैं। सेना के बचाव दल ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया है। सूत्रों ने कहा कि घायलों को पुंछ जिले के मंडी कस्बे के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान एलजी मनोज सिन्हा ने किया है।