मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि पांवटा साहिब में भारतीय जनता पार्टी का महिला मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु गोस्वामी से पूछना चाहता हूं। कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान में कितनी खरी उतरी है।
उन्होंने कहा कि मल्टी टास्क भर्ती में महिलाओं से सीमेंट के कट्टे उठाए जा रहे हैं। और भाजपा महिलाओं के सम्मान की बात कर रही है। मैं यह पूछना चाहता हूं कि भाजपा सरकार दिखावा क्यों कर रही है। भाजपा अपने वोट बैंक के लिए महिला समूह को इकट्ठा कर रही है। ताकि पार्टी का नाम हो सके।
उन्होंने कहा कि मैं बताना चाहता हूं कि हाल ही में उत्तराखंड के एक मंत्री के बेटे ने एक युवक्ति से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जिसकी एक ऑडियो भी वायरल हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश में कुलदीप सेंगर के नाम से भी महिलाएं कतराती है। गुजरात में 15 अगस्त के दिन 12 रेप के आरोपियों को रिहा कर दिया गया था।
मैं स्पष्ट तौर पर महिला मोर्चा के अध्यक्ष से कहा कि इन सभी सवालों के जवाब दें। क्या भारतीय जनता पार्टी महिलाओं की सुरक्षा और आत्म निर्भर की बात करते हैं। या बस झूठे वादे करती है।