हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव आरडी धीमान शनिवार को सेवानिवृत्त होंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त एवं कार्मिक प्रबोध सक्सेना को नया सीएस बनाने के आसार हैं। उधर, राज्य सरकार ने आरडी धीमान को प्रदेश का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त करने की अधिसूचना भी जारी कर दी है। संभावित है कि दो जनवरी को धीमान मुख्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ लेंगे। प्रदेश के मुख्य सचिव पद की दौड़ में शामिल वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अली रजा रिजवी और के संजय मूर्ति वर्तमान में भारत सरकार में सेवाएं दे रहे हैं।
उधर, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान सचिव सुभाशीष पंडा शनिवार को रिलीव होंगे। शुक्रवार को कार्मिक विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है। सुभाशीष पंडा की दिल्ली डेवलेपमेंट अथारिटी में बतौर उपाध्यक्ष नियुक्ति हुई है। पंडा के दिल्ली जाने से अब मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रधान सचिव का पद भी रिक्त हो गया है। संभावित है कि शनिवार को इस पद के लिए भी कार्मिक विभाग की ओर से अधिसूचना जारी होगी