हिमाचल प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों को राज्य सरकार द्वारा 65 लाख की पुरस्कार राशि जारी की गई है। प्रदेश के वर्ष 2018 से लेकर वर्ष 22 जनवरी 2022 तक विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के 102 पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी खेल उपलब्धियों के लिए यह राशि जारी की गई है। युवा सेवा एवं खेल विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार राज्य में खेल संस्कृति और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए 65 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि जारी की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के वर्ष 2018 से लेकर वर्ष 22 जनवरी 2022 तक विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के 102 पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी खेल उपलब्धियों के लिए यह राशि जारी की गई है। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी द्वारा इस राशि का वितरण किया जाएगा।