सबसे तेज खबर /उत्तराखंड
हल्द्वानी: 8 दिसंबर 2024: राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ और मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति पंजि. की कार्यकारिणी टीम का अधिष्ठापन समारोह हल्द्वानी के सरबती देवी मैमोरियल ट्रस्ट अस्थायी कार्यालय में आयोजित हुआ। इस समारोह में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. रामदत्त शर्मा और राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रेनू शरण ने पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की शपथ दिलाई।
समारोह में पं. रामदत्त शर्मा ने हल्द्वानी सहित पूरे नैनीताल जिले के सम्मानित जनों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी। नैनीताल जिलाध्यक्ष के रूप में मीना राणा, जिलामहासचिव के रूप में मीना जौशी, जिलाउपाध्यक्ष के रूप में रेनू रौतेला, विमला देवी, हरिशंकर मोर्या, रूवी मोर्या, और अन्य सम्मानित व्यक्तियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
समारोह में संस्था के विभिन्न सामाजिक कार्यों पर भी चर्चा की गई। संगठन ने आगामी 29 दिसंबर 2024 को नगर निगम सभागार में “प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन करने का ऐलान किया। संस्था द्वारा किए जा रहे जन कल्याण कार्यों में निर्धन कन्याओं का विवाह, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण, गौवंश की रक्षा, और ब्लड डोनेशन जैसे कार्य प्रमुख हैं।इस अवसर पर डॉ. रेनू शरण, पं. भगवती प्रसाद उपाध्याय, गुरु संजय गैरोला सहित कई प्रमुख समाजसेवी और सम्मानित जन उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों ने समाज की सेवा में तत्पर रहने और सनातन संस्कृति के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।