सबसे तेज खबर /उत्तराखंड
8 दिसंबर 2024 को विकासनगर कार्यालय में उत्तराखंड क्रांति दल पछवादून की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में पार्टी के संरक्षक सुरेंद्र कुकरेती, केंद्रीय सचिव मनोज कंडवाल और जिला अध्यक्ष गणेश प्रसाद काला की उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता गणेश प्रसाद काला ने की, और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें प्रमुख निकाय चुनाव और विकासनगर ब्लॉक तथा शहर की कार्यकारिणी का विस्तार शामिल था।
बैठक में प्रमुख रूप से निकाय चुनाव, विकासनगर ब्लॉक की कार्यकारिणी गठन, जिला कार्यकारिणी का विस्तार, और विकासनगर शहर कार्यकारिणी का विस्तार पर चर्चा की गई। इस मौके पर नवगठित कार्यकारिणी के नामों की घोषणा की गई।
नवगठित कार्यकारिणी के सदस्य इस प्रकार हैं:
जिला कार्यकारिणी:
- महामंत्री: केशव नन्द जोशी (से. नि. उपनिरीक्षक उ. पु.)
ब्लॉक विकासनगर कार्यकारिणी:
- ब्लॉक अध्यक्ष: भूपेंद्र सिंह बिष्ट (पूर्व अध्यक्ष, कर्मचारी संगठन)
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष: सतेंद्र सिंह रावत (से. नि. डिप्टी रेंजर)
- ब्लॉक महामंत्री: अमर देव जोशी (से. नि. प्रशासनिक अधिकारी)
- ब्लॉक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ: लाजवंती सेमवाल
- ब्लॉक उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ: रेखा थपलियाल
विकासनगर शहर कार्यकारिणी:
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष: देवी प्रसाद डंगवाल
- उपाध्यक्ष: कोमल सिंह रावत
- महामंत्री: दरवान सिंह
- शहर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ: सरोज मालसी
- शहर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ: प्रद्युम्न उनियाल
- शहर कार्यकारिणी सदस्य: चन्द्र मोहन भट्ट, गजेंद्र दत्त बिजलवान, ब्रिज लाल शाहू , आदि
बैठक में संरक्षक सुरेंद्र कुकरेती ने अपने संबोधन में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को दल की रीति-नीति के अनुसार कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारी पर जोर देते हुए, पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए सक्रियता से काम करने की अपील की।
कुकरेती ने कहा कि निचले सदन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए मूलनिवासियों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया जाए, ताकि प्रदेश की सुरक्षा और विकास सुनिश्चित किया जा सके।बैठक में जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र पंवार, जिला महामंत्री माया राम ममगईं, विपिन मनोरी, सुंदरलाल गैरोला, और अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।