दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर मनाली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। शनिवार दोपहर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मालरोड़ में विजय रैली निकाली और अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान शहरभर में लड्डू भी बांटे गए। दिल्ली में भाजपा की शानदार जीत के बाद मनाली भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मालरोड़ पर बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए और जोरदार रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के सामने लड्डू बांटे और “मोदी सरकार के लिए जयकारे” के नारे लगाए। इसके बाद रैली का आयोजन मालरोड़ के पूरे क्षेत्र में किया गया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ठाकुर दास, जोगेंद्र मेहरा, शहरी भाजपा के अध्यक्ष अजय अबरोल और नगर परिषद अध्यक्ष मनोज लारजे ने कहा कि लगभग 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी हुई है, और यह जीत जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया और भाजपा को विजय दिलाई।मनोज लारजे ने केजरीवाल सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि उनके शासन में दिल्ली का विकास रुक गया था। इस जीत पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed