
पौड़ी गढ़वाल : ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में नाबार्ड की RIDF-XXX योजना के अंतर्गत, यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड दुगड्डा में एक महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह परियोजना दुगड्डा-काण्डी मुख्य सड़क से मोहनी सकरी, मोहनी पुजारी, और मोहनी अकरी तक मोटर मार्ग के निर्माण का है, जिसका चरण-1 कार्य शुरू किया जाएगा। सड़क की कुल लंबाई 1.75 किलोमीटर है और इसकी कुल लागत 1 करोड़ 89 लाख 34 हजार रुपये निर्धारित की गई है।

इस कार्य की स्वीकृति के बाद, क्षेत्रवासियों ने विधायक रेनू बिष्ट का आभार व्यक्त किया, जिनके लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप यह परियोजना संभव हो पाई। विधायक प्रतिनिधि राहुल जैन ने कहा कि विधायक जी के नेतृत्व में निरंतर विकास कार्यों की प्रगति सराहनीय है और इस पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

यमकेश्वर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष विनीता लखेड़ा और मण्डल उपाध्यक्ष पल्लवी लखेड़ा ने भी विधायक रेनू बिष्ट के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका संकल्प क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव ला रहा है और भविष्य में और भी ऐतिहासिक कार्य होंगे।