चंडीगढ़ (द सिटी ब्यूटीफुल) ने आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत चंडीगढ़ के सेक्टर-16 के क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को 7500 लोगों ने मिलकर लहराता ह्यूमन तिरंगा बनाया। इसके बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों ने स्टेडियम में चंडीगढ़ के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड की घोषणा की। इस दौरान पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटर बनवारी लाल पुरोहित भी मौजूद रहे।

शनिवार सुबह 10:30 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-16 के क्रिकेट स्टेडियम में 7500 विद्यार्थी इकट्ठा हुए। चंडीगढ़ के अलग-अलग स्कूलों से इन्हें बुलाया। इनमें से 2500 विद्यार्थी केसरी रंग के कपड़े पहनकर आए, 2500 सफेद और 2500 हरे रंग के कपड़े पहनकर आए थे। यह सभी लहराते हुए तिरंगे के रूप में स्टेडियम में इकट्ठा हुए। इन्हीं के बीच में अशोक चक्र भी था। इससे पहले यूएई ने वर्ष 2017 में 4130 लोगों के साथ राष्ट्रीय ध्वज का फार्मेशन बनाया था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed