वीरवार 1 सितंबर को गैस सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की कटौती देखने को मिली है। यह कटौती कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है। जबकि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज पहली सितंबर को दिल्ली में इंडेन के 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 100 रुपए सस्ता मिलेगा। इसी तरह मुंबई में 92.50, चेन्नई में 96 रुपए सस्ता मिलेगा। इस कटौती के साथ दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शिय गैस सिलेंडर की कीमतें 1976.50 रुपए की जगह 1885 रुपए हो गई है। गैस कंपनियां हर महीने के पहली तारीख को सिलेंडर के दाम तय करती हैं। पिछले महीने अगस्त में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 36 रुपए की कटौती की गई थी। घरेलू गैस सिलेंडर की तो 6 जुलाई के बाद से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर 1053 रुपए है, कोलकाता में 1079, मुंबई में 1052 और चेन्नई में 1068 रुपए है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed