उत्तर प्रदेश में मथुरा के गोवर्धन में बारिश के दौरान पेड़ के नीचे बैठीं महिलाओं पर बिजली गिर गई। दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं बुरी तरह झुलसी हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि रविवार को नत्थो देवी (38) पत्नी नहने, मायादेवी (36) पत्नी जगदीश, जशोदा (48) और राजन निवासीगण सैनी मोहल्ला गोवर्धन मनोज पुत्र हरिबाबू कौशिक निवासी महमदपुर के खेत में धान से खरपतवार नुकाने गई थीं। दोपहर में झमाझम बरसात शुरू हुई। महिलाएं नीम के पेड़ के नीचे बैठ गईं। आसमान से तड़तड़ाती बिजली महिलाओं पर जा गिरी। नत्थो देवी, मायादेवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जशोदा और राजन झुलस गईं।

आधे घंटे तक महिलाएं पेड़ के नीचे अचेतावस्था में पड़ी रहीं। किसान पप्पू निवासी जमुनावता ने फोन कर एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तब तक ग्रामीणों ने घायलों को पास ही के अस्पताल की एंबुलेंस से सीएचसी गोवर्धन पहुंचा दिया। जहां चिकित्सकों ने नत्थो देवी, मायादेवी को मृत घोषित कर दिया। जशोदा और राजन का इलाज चल रहा है। डॉ. हेमराज सिंह ने बताया कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो महिलाएं घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed