जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को आज गोली मार दी गई। ये घटना उस वक्त हुई जब शुक्रवार सुबह करीब 11.30 आगे जापान के नारा शहर में एक भाषण दे रहे थे। घटना को अंजाम देने वाले संदिग्ध शख्स को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर ने पूर्व पीएम को पीछे से गोली मारी। द जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर पूर्व पीएम को गोली मारने के बाद भी वहीं खड़ा रहा। पुलिस ने उसके पास से बंदूक भी बरामद कर ली है। 

पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। खबर यह भी है कि उनके शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर हुए हमले पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मेरे प्रिय दोस्त आबे शिंजे पर हुए हमले से दुखी हूं। मेरी प्रार्थनाएं उनके, परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed