सबसे तेज़ खबर /पावंटा साहिब

पावंटा साहिब :- कांग्रेस ने आज पांवटा साहिब विधानसभा सीट से चुनावी बिगुल फूंक दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक किरनेश जंग द्वारा आयोजित महिला महापंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी संख्या जुटी महिलाओं और कार्यकर्ताओं में अपने संबोधन के जरिये जोश भरते हुए कहा कि अब परिवर्तन का समय आ गया है। मौजूदा भाजपा सरकार द्वारा फैलाई गई अव्यवस्था और तानाशाही से जो दुख दर्द और तकलीफें आम जनता को झेलनी पड़ रही हैं वो बस दो महीने की बाद है। कांग्रेस पार्टी हिमाचारल प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। उसके बाद इस सरकार ने जो तकनीफें अपनी तनाशाही से जनता को दी हैं उन सबका निराकरण कर दिया जाएगा।


उन्होंने कहा कि माननीय वीरभद्र सिंह जी के शासन काल में महिलाओं को हर स्तर पर भागीदारी दी गई। नौकरियों में उन्हें भरपूर अवसर प्रदान किये गए। उनकी हमेशा यही कोशिश रहती थी कि वो हर क्षेत्र का दौरा करें और आम जन के दुख दर्द को जान कर उसका हल करें। उन्होंने कहा कि जब किरनेश जंग जी विधायक भी नहीं बने थे वे तब भी इलाकी आम जन से जुड़े समस्याओं को लेकर उनके पास जाते थे, जिन्हें तुरंत हल किया जाता था। विधायक बनने के बाद उन्होंने पांवटा साहिब के विकास के लिए जो भी जरूरी कार्य होने के होते थे वे कराने पहुंच जाते थे। इसके लिए मैं किरनेश जंग जी को शाबाशी देती हूं।
उन्होंने महिलाओं से मुखातिब होते हुए कहा कि आज महंगाई और बेरोजगारी ने महिलाओं को बुरी तरह प्रभावित किया है। घर बनाने और घर चलाना दोनों मुश्किल हो गए हैं। दूध-दही की तो बात ही छोडिय़े इस भाजपा सरकार ने तो स्कूली बच्चों के प्रयोग में आने वाली पैंसिल और शापनर तक पर १८ प्रतिशत जीएसटी लगा दिया है। संसद में दूध, दही के पैकट तक इस विरोध में लहराए गए।


आज युवा परेशान है, कर्मचारी परेशान है, व्यायपारी परेशान है। किसान और बागवान परेशान हैं। न रोजगार है, न बिजली है, न फसल के दाम सही मिल रहे हैं। जनता त्राही-त्राही कर रही है लेकिन सरकार लोगों की पीढ़ा का नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि ये बदलाव का समय है। आज हर व्यकित भाजपा सरकार को बदलने की ठान चुका है। हमने अपने क्षेत्र में, अपने बलॉक में घर घर जाना है और बदलाव की इस मुहिम में लोगों को साथ लेना है। कांग्रेस की सरकार बनना तय है बस चंद दिनों की बात है।


इससे पूर्व अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मौजूदा सरकार को जाती हुई सरकार बताते हुए कहा कि भाजपा डूबता जहाज है। पांच साल में इन्हें कोई काम याद नहीं आया अब जब इनके जाने में महज चंद दिन बाकी हैं अब ये लुभाने की विफल कोशिशें कर रहे हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अफसर सबसे बड़े मौसम विज्ञानी होते हैं। इन्हें पता चल जाता है कि सरकार जाने वाली है। यही वजह है कि इस विफल सरकार के चीफ सक्रेट्री जा चुके हैं। डीजीपी ने केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन कर दिया है। सीएम ऑफिस के एक सबसे वरिष्ठ अधिकारी भी कोशिश में लग चुके हैं। अब जब सब अफसर जा रहे हैं तो अगला नबंर जाने का किसका है, वो हैं मुखृयमंत्री जयराम ठाकुर। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि आज कल मुखयमंत्री एक गाना खुब गुनगुना रहे हैं कि बाबूल की दुआएं लेती जा, जा तुझको सुखी संसार मिले। हम भी यही कह रहे हैं कि आज जाईए जहां भी रहिए सुख से रहिए लेकिन हिमाचल की सता को छोडि़ए। उन्होंने कहा कि जो कार्य सिरमौर में राजा साहिब वीरभद्र जी ने कराए थे, ये सब उसी का क्रेडिट लेने में लगे हैं। इन्होंने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। हर पेपर इस सरकार में लीक ही नहीं हो रहा बल्कि लाखों में बिका है। कुछ लोग पकड़े गए हैं, लेकिन जो असली खिलाड़ी हैं वो अभी पकड़ से दूर हैं। कांग्रेस सरकार आने पर सब दोषी सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने कहा कि राजा वीर भद्र जी को सिरमौर जिले से अगाध प्रेम था। उनके द्वारा कराये गए विकास के कार्य इसका प्रमाण हैं। चाहे वो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन यादें हमारे बीच हैं। प्रतिभा जी हैं। लोगों का स्नेह ही है कि लोगों ने उन्हें सांसद बना कर दिल्ली भेजा। उन्होंने कहा कि आप सभी यहां आए हैं ये भीड़ बता रही है कि बदलाव की बयार कितनी तेज है। बदलाव तय है।

महिला महापंचायत और कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटी भारी भीड़


अपने स्वागतिय संबोधन में कार्यक्रम के आयोजक और पूर्व विधायक किरनेश जंग ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज न केवल पांवटा साहिब में बल्कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर है। तानाशाह भाजपा सरकार से हर व्यकित परेशान है। महंगाई, बेरोजगारी, कर्मचारियों की अनदेखी, किसान और बागवान की परेशानियां, मजदूर और व्यापारी की सुनवाई न होना। मूलभूत सुविधाओं का अभाव तो है ही बिजली मंत्री का हलका होते हुए भी मंत्री सुखराम अपने पांवटा में भी बिजली देने में विफल रहे हैं। कटों की गिनती नहीं है। किसान को खेत में पानी नहीं है। गैस के दाम और महंगाई ने महिलाओं के लिए रसाई चलाना मुश्किल कर दिया है। इस दौरान किरनेश जंंग आगे बढ़ो हम तुम हारे साथ हैं के खूब नारे महिलओं और कार्यकर्ताओं ने लगाए। किरनेश जंग ने कहा कि आज आप सभी बदलाव का संकल्प लेकर यहां से जाएं और कांग्रेस को अपने अपने क्षेत्र में और मजबूत करें। इस अवसर पर एआईसीसी के सचिव रुद्र राजू, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, एचपीसीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुंवर अजय बहादुर, जिला सिरमौर के इंचार्ज अमित नंदा, पांवटा बलॉक ईंचार्ज दिलीप चौहान और अल्प संख्यक विभाग के चेयरमैन इकबाल मुहम्मद सहित कई अन्य गणमान्य नेता मौजूद रहे।

घोषणा पत्र की झलक दे गए प्रतिभा सिंह और मुकेश-
पांवटा में अपने उदबोधन में जो झलक कांग्रेस घोषणा पत्र की वरिष्ठ नेताओं ने दी है उसके अनुसार कांग्रेस सता में आने पर विधानसभा के पहले सत्र में ही कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कर देगी। कांग्रेस सरकार सरकार सभी को पूरी पैंशन सहित पक्की नौकरी देगी। कांग्रेस सरकार प्रदेश में पांच लाख युवाओं को नौकरी देगी, ये हमारी घोषणा है। प्रदेश के किसी आउट सोर्सस कर्मचारी का वेतन पंद्रह हजार रुपये से कम नहीं होगा। वो चाहे आशा वर्कर हों या फिर आंगन वाड़ी वर्कर उनकी तमाम मांगों को इसमें शामिल करते हुए हल किया जाएगा। हर परिवार को राशन उसके घर पर ही मिलेगा, उसे डिपो जाना नहीं पड़ेगा। मनरेगा को न्यूनतम मजदूरी के बराबर 350 रुपये दिये जागंगे जोकि फिलहाल करीब दौ सौ हैं। ये कांग्रेस के घोषणापत्र की महज बानगी भर है, अभी घोषणा पत्र में कई अन्य जनहित की योजनाएं जोड़ी जा रही हैं। नेताओं ने कहा कि सर्व कल्याण को ध्यान में रख कर इसे तैयार किया जा रहा है। मनरेगा पर खास ध्यान दिया गया है।
-झलकियां-
-कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के स्वागत में ढोल बजाते हुए उन्हें मंच तक लाया गया।
-कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, प्रतिभा सिंह जिंदाबाद, किरनेश जंग जिंदाबाद के खूब नारे लगाए।
-महिलाएं और कार्यकर्ता कार्यक्रम में कांग्रेस के पटके पहने पहुंचे।
-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह के मंच पर पहुंचने पर उन्हें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक किरनेश जंग ने फूल मालाएं, शाल और टोपी पहना कर उनका स्वागत किया। उन्हें उत्साहित कांग्रेस जनों ने पगड़ी भी पहनाई।

  • नेता प्रतिपक्ष ने जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा कि आपके पास किरनेश जंग जैसे मजबूत नेता हैं। आपने पांवटा से कांग्रेस को जिता कर भेजना है।
  • नेता प्रति पक्ष ने कहा कि ट्रैक्टर की सब्सीडभ्में से सब्सीडी कौन खा गया, ये कोई बताएगा?
    -नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कर्मचारी बार बार मुखयमंत्री के पास अपनी फरियाद ले के जा रहे हैं, वहां कोई सुनवाई ही नहीं हो रही उनकी। हम कर्मचारियों का आहवान करते हैं कि वो तो जाने वाले हैं और हम आने वाले हैं, हमारे पास आएं हम आपको समाधान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed