पांवटा साहिब की सुंदरता की क्या ही बात करे और उस खूबसूरती को चार चांद लगाने के लिए नवनिर्मित वन विहार यमुना पार्क में वन विभाग के द्वारा लगभग तीन मीटर चौड़ा व 2 मीटर ऊंचा तिरंगे के साथ सेल्फी स्पॉट बनाया है। लोहे के बोर्ड पर बने इस सेल्फी प्वाइंट में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर देश भर में आयोजित किए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव का लोगो दर्शाया गया। लोगो को पांवटा साहिब के आदरणीय पेंटर ललित कुमार (शारदा पेंटर) के द्वारा पेंट किया गया है। पार्क में घूमने आए लोगों में सेल्फी प्वाइंट पर तिरंगे के साथ सेल्फी लेने का जोश देखा जा रहा है।