हिमाचल में कानून व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। धर्मशाला घटना के बाद आज पंजाब से सटे नालागढ कचहरी परिसर मे कुछ असलाह धारी बदमाशो ने खेड़ा हत्याकांड के आरोपी पर फायरिंग कर दी,और पुलिस को चकमा देकर भाग गए बदमाशो ने दिन दिहाड़े इस बारदात को अंजाम दिया। गोलियां चलाने के बाद बदमाश पंजाब की तरफ भाग निकले।
सोलन: नालागढ़ कोर्ट परिसर में खेड़ा हत्याकांड के आरोपी पर अनजान व्यक्ति ने की फायरिंग कर दी. बदले में पुलिस ने भी दिया जवाब दिया.
पुलिस को उनकी बाईक मिली है। जिसके आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। बारदात करीब साढे बारह बजे के आसपास की है,जब पुलिस एक मुजरिम को नालागढ कोर्ट में पेशी पर लेकर आई थी।
इस बीच घात लगाए कुछ बदमाशो ने उस पर फायरिंग कर दी। गोलीबारी में किसी के हथाहत होने की सूचना नही है। नालागढ के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच पड़ताल जारी है। उन्होने कहा यह जांच पड़ताल के बाद ही कह सकते है कि मुजरिम पर फायरिंग करने वाला गेंग था या कोई अन्य। शिघ्र ही इसका पता लगाया जाऐगा।