हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक बहुत बड़ा हादसा पेश आया है। जहां बिलासपुर जिले के उपमंडल श्रीनयनादेवी जी के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र ग्वालथाई में एक इस्पात फैक्ट्री में लोहा पिघलाते हुए आग की भट्टी फट गई।
भट्टी फटने के कारण वहां पर 8 कामगार इसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। यह घटना शनिवार देर रात 2:30 बजे की है। कहा जा रहा है कि यह हादसा हाइड्रोलिक में तकनीकी खराबी आने के कारण हुआ है। गंभीर हालत में 5 कामगार पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन हैं

वहीं, घायलों के दर्ज बयानों के मुताबिक पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एसआर राणा का कहना है कि शनिवार रात अग्रवाल इस्पात फैक्ट्री के स्टील मेल्टिंग शॉप्स में लोहा पिघलाया जा रहा था। भट्टी से पिघले हुए लोहे को निकालते समय हाइड्रोलिक में तकनीकी खराबी आ गई। इससे भट्टी नीचे आ गिरी और फट गई। पिघले गर्म लोहे की चपेट में आने से 8 कामगार झुलस गए। इन्हें जिला अस्पताल ऊना ले जाया गया।

वहां से गंभीर छह कामगार पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिए और दो को छुट्टी दे गई। बाद में पीजीआई से भी एक घायल को छुट्टी मिल गई। वहीं, एक घायल ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्हें सेफ्टी किट तक नहीं दी गई थी। पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधन पर आपराधिक मामला दर्ज किया है। उधर, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.