अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने पांवटा साहिब लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि हिमाचल में विकास के नाम पर सरकार फिर से बनेगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा सरकार में अल्पसंख्यक मजबूत हुआ है और अल्पसंख्यकों के लिए बहुत से काम केंद्र सरकार किये है उन्होंने कहा कि सबसे अधिक लाभ आयुष्मान योजनाओं का अल्पसंख्यकों को मिला है।
उन्होंने कहा कि कुछ बाहर के लोग हिमाचल प्रदेश में आकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन हिमाचल देवभूमि है तथा यहां की जनता बाहर के लोगों के झांसे में नहीं आने वाली है।
अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में 32 पोलिंग बूथ पर अल्पसंख्यक ज्यादा है और पूरे हिमाचल में अल्पसंख्यक भाजपा को मजबूत करने में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अल्पसंख्यक क्षेत्र में हर गांव तक विकास की योजनाएं पहुंचाई है। इस लिए होने वाले विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक मोर्चा मेहनत कर हिमाचल में भाजपा की सरकार बनायेंगे।

इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राज बली, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, प्रदेश महामंत्री आरिफ अली, जिला अध्यक्ष शमशाद काशमी, युनुस खान, शमशेर अली, समीम अली, हनिफ, शराफत अली आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed