आज पैन्सरस वैलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहब की बैठक श्री सुन्दर लाल मेहता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई! श्री टी. पी. सिंह महासचिव ने कहा कि निम्न मुद्दो पर सघन चर्चा की गई। सर्व प्रथम श्री विवेक महाजन एस. डी.एम.पांवटा साहब को उन्नत भारत सेवा श्री सम्मान समारोह में प्रशासनिक रत्न पुरस्कार दिए जाने पर संस्था की ओर से बधाई दी गई तथा आशा की गई की वें आगे भी जनता के लिए अग्रणी कार्य करते रहेंगे। सरकार द्वारा अपने इस कार्य काल में प्रथम बैठक जिसका आश्वासन मुख्यमंत्री महोदय ने 4 साल 6 माह पूर्व दिया था का आयोजन 31-8-2022 को किया जिसका संस्था ने स्वागत किया। भले ही इसके सदस्यों का सिलेक्शन अपने अनुरूप किया तथा अपनी राज्य कार्यकारिणी को यथा योग्य महत्व नहीं दिया गया। पैन्सरस की लगभग 21 मांगों में 3 मांग मानने की घोषणा की गई। पैन्सरस की आयु आधारित बढोतरी नयी पैन्सन पर देने की घोषणा की जबकि उसे पंजाब पद्धति पर मूल पैन्सन में दिया जाना चाहिए था। 3 प्रतिशत मंहगाई भत्ता जो 1/2022 से देय है उसकी भी घोषणा नहीं की गई। कैशलैस चिकित्सा के लिए कमैतीर गठित करने पहचान कार्ड बनाने एवं चिकित्सा बिलों की पेमेंट के लिए 21 करोड़ रुपये जारी करने का संस्था ने स्वागत किया तथा सरकार का धन्यवाद किया। बैठक में निम्न सदस्यों ने भाग लिया टी.पी. सिंह, एस.एस. गुप्ता, एन.एस. सैनी, बी.एस. नेगी, एम.एल. अग्रवाल, आर.एस. धीमान, ज्ञान चंद शर्मा, लायक रामनन्द लाल, वी.सी.छिब्बर. लखबीर सिंह.अनिता. के. के. चड्ढा. डा. राकेश बेदी. मधूबाला बेदी. एम. आइ. खान. इन्द्र पाल वालिया. अरुण शर्मा. जोगेन्दर सिंह. यशपाल सिंह. जवाहर सिंह पाल. एम. एल. गुप्ता. सतपाल सिंह . जितेन्द्र दत्त.एवंपी.एन. गुप्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed