7 अक्टूबर से शुरू हो रहे शरद महोत्सव के पहले प्रशासन द्वारा यमुना घाट सफाई दिवस मनाया गया। इस मौके पर राजस्व विभाग पांवटा, वन विभाग पांवटा, विकास खंड पांवटा के कर्मचारियों के साथ साथ राजकीय कॉलेज के एन.एस.एस से जुड़े छात्र, ट्रक यूनियन पांवटा, हरी यमुना सहयोग समिति व क्लीन यमुना ग्रीन पांवटा ग्रुप के सहभागी भी जुड़े।सभी लोगों ने मिलकर यमुना घाट व नवनिर्मित यमुना वन विहार की सफाई की व दो ट्रॉली भर कर कूड़ा कचरा यमुना तट से हटाया। कूड़े को नगर पालिका के वाहन के माध्यम से कूड़ा संयंत्र में ले जाया गया।शरद महोत्सव कमिटी के सेक्रेटरी उपमंडल दंडाधिकारी विवेक महाजन ने सभी प्रतिभागियों का इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया व सभी से इस वर्ष के शरद महोत्सव को सफल बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed