बीते कल पांवटा साहिब के बीकानेर मिष्ठान भंडार से 11 वर्षीय बच्चा लापता हो गया था। उसके बाद परिजनों का बुरा हाल हो गया था। पुलिस के पास दी गई शिकायत में परिजनों ने बताया कि बच्चा घर से निकला और कुछ पता नहीं चल सका। उसके बाद पांवटा पुलिस तुरंत जांच में जुट गई। पुलिस शहर तथा आसपास के कैमरे खंगालने लगी। एसएचओ अशोक चौहान ने बताया कि लगातार पुलिस कल से लापता बच्चे को ढूंढने का प्रयास कर रही थी। पांवटा साहिब में उत्तराखंड के साथ लगते यमुना घाट बैरियर पर लगे कैमरे में बच्चों को देखा गया था। उसके बाद पुलिस ने तुरंत उत्तराखंड में भी जांच अभियान आरंभ कर दिया। किंशुक परमार उत्तराखंड के हरबर्टपुर में मिला है। पिता पुलिस थाना पांवटा में बेटे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बच्चे को सीने से लगाते ही पिता की आंखों से आंसू गिरने लगे। खेर, बच्चा सही सलामत घर पहुंच गया है। बच्चे के परिजनों ने पांवटा पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed