कांग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत से पांवटा साहिब सीट पर जीत का इतिहास रचेगी। आप सभी लोगों के सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद से पांवटा फिर विकास की राह पर तेज गति से आगे बढ़ेगा। कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता और कांग्रेस की नीतियों में विश्वास रखने वाले हर एक व्यक्ति की अपने बूथ, अपने वार्ड, अपने गांव और अपनी पंचायत से कांग्रेस को भारी मतों से जीताने की नैतिक जिम्मेदारी है। मुझे आप सभी पर पूरा यकीन है कि हम सब मिलकर पांवटा से कांग्रेस की भारी मतों से जीत का कीर्तिमान बनाने में सफल होंगे। कांग्रेस प्रत्याशी श्री किरनेश जंग जनसंपर्क अभियान के दौरान अमरकोट,अकालगढ़, भूपपुर और खोदरी परमानंद में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित कर रहे थे।कांग्रेस ने प्रचार अभियान में पूरा ताकत झोंक दी है। युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस,और एनएसयूआई के जत्थे कर रहे हैं जगह जगह प्रचार।

 किरनेश जंग ने कहा भाजपा ने यदि विकास के कार्य कराए होते तो विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ते। लेकिन भाजपा जन मुद्दो से भाग रही है। उन्होंने कहा आज भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, बुनियादी सुविधाओं का अभाव किसान और बागवान की पीड़ा और कर्मचारी वर्ग की मांगे ज्वलंत मुद्दे हैं । कांग्रेस पार्टी ने हमेशा समान विकास की और भाई चारे की बात की है। आज मेरे प्रदेश के युवा बेरोजगार घूम रहे हैं । कांग्रेस सत्ता में आते ही 5 लाख युवाओं को रोजगार देगी और स्वरोजगार के लिए एक एक लाख रूपया बिना ब्याज के दिया  किरनेश जंग ने कहा आज मेरे प्रदेश का कर्मचारी जिसकी तादाद 4.5 लाख है कांग्रेस के साथ खड़ा है। क्योंकि कर्मचारियों के OPS की मांग पर जयराम सरकार ने कोई संवेदना नहीं दिखाई। यहां तक कि भाजपा के घोषणापत्र में OPS का जिक्र तक नहीं है। लेकिन कांग्रेस की सरकार आते ही  10 दिन के भीतर 4.5 लाख कर्मचारियों को कांग्रेस सरकार OPS का तोहफा देगी। हमने छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पहले ही OPS को लागू कर दिया है।

जंग ने कहा हम माताओं बहनों को 1500 रूपए मासिक, गांव गांव तक मेडिकल चेकअप वैन, पशुपालकों से दूध और गोबर की खरीद, बागवानों को दाम खुद तय करने का हक और हर विधानसभा क्षेत्र में 4 इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की 10 गारंटीओं को तुरंत लागू करेंगे। उन्होंने कहा भाजपा सरकार और ऊर्जा मंत्री की अनदेखी के कारण आज मेरे पांवटा के युवा बेरोजगार हैं। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं, सड़कों की हालत किसी से छिपी नहीं है, गुरु की नगरी होने के बावजूद पांवटा के लिए इस दिशा में भी कोई विशेष कार्य करने में ऊर्जा मंत्री विफल रहे हैं ।

किरनेश जंग ने कहा कांग्रेस पार्टी को समाज के हर वर्ग, हर एक बिरादरी और संगठनों का साथ मिल रहा है लोग जानते हैं केवल कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो बिना किसी भेद भाव के विकास कार्य करती है। मेरे पिछले कार्यकाल में किए गए विकास कार्य इस बात का प्रमाण हैं। वो चाहे पांवटा का शहरी क्षेत्र हो, पांवटा के आसपास का ग्रामीण क्षेत्र हो, गिरिपार की निचली पंचायते हों या फिर आज़ भोज का क्षेत्र हो। हमने सब जगह समान रूप से विकास कार्य कराए हैं।
जंग ने कहा कांग्रेस को जीतता देखकर विरोधी खेमों में भारी खलबली है। क्योंकि जनता ने मन बना लिया है की भ्रष्टाचार बेरोजगारी और महंगाई से छुटकारा पाने के लिए कांग्रेस ही एक विकल्प है। उन्होंने कहा मैं अपने कार्यकर्ताओं से और अपने मतदाताओं से कहना चाहता हूं की चुनावी माहौल है इस माहोल में कई तरह की झूठी अफवाहें फैलाई जा सकती हैं। उनसे सावधान रहें और कांग्रेस की भारी मतों से जीत को सुनिश्चित बनाने के लिए अपने गांव, अपने वार्ड और अपनी पंचायत में कड़ी मेहनत करें।
किरनेश जंग ने कहा कि भाजपा की विदाई तय है, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और हम पांवटा से भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। इस दौरान गांव के स्थानीय गणमान्य लोगों ने जगह-जगह पर फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और उन्हे गांव भूपपुर में लड्डुओं से तौल कर उनका सम्मान किया। इस दौरान लोगों ने जोरदार नारेबाजी के साथ अपना उत्साह प्रकट किया।नुक्कड़ सभाओं में समाज के हर वर्ग ने भारी संख्या में शिरकत की। किरनेश जंग के साथ पांवटा मंडल कांग्रेस के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा,युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मोहब्बत अली और कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी तथा स्थानीय गांव के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
बुधवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान खोदरी परमानंद के 22 परिवारों ने भाजपा छोड़ कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। किरनेश जंग ने शामिल परिवारों के सदस्यों को कांग्रेस का पटका पहना कर उनका पार्टी में स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि उन्हें पूरा मान सम्मान मिलेगा। नुक्कड़ सभा में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर कांग्रेस में आने पर इन परिवारों का स्वागत किया।

उधर महिला कांग्रेस ने बुधवार को सुबह चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत बद्रीपुर वार्ड नंबर 3 से की। इस दौरान कांग्रेस पार्टी की पदाधिकारियों ने डोर टू डोर जाकर लोगों को चुनाव में 12 नवंबर को कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कांग्रेस की गारंटीयों के बारे में बताया। महिला पदाधिकारियों ने स्थानीय महिलाओं के साथ वार्ड के हर घर पहुंचकर भाजपा की विफलता और कांग्रेस की घोषणाओं के पर्चे सौंपते हुए लोगों को बताया कि किस प्रकार कांग्रेस बेरोजगारों युवाओं को रोजगार देगी, महिलाओं को सम्मान राशि देगी और कर्मचारियों को OPS का लाभ देगी। कांग्रेस की 10 गारंटीयों के अलावा महिला पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों को डोर टू डोर अभियान के दौरान कांग्रेस संकल्प पत्र के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों में कांग्रेस के प्रति बेहद उत्साह नजर आया। महिला कांग्रेस के साथ चल रही स्थानीय महिलाओं ने जहां कांग्रेस के पक्ष में बार-बार जोरदार नारेबाजी की वहीं स्थानीय लोगों ने महिला पदाधिकारियों का कई जगह पर फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed