हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर पांवटा साहिब के बहराल कोंचवेली में स्थित श्री दुधलेश्वर गौ सेवा संस्थान एवं अध्यात्म उन्नति केंद्र में वृद्धाश्रम का निर्माण कार्य जोरों पर चला हुआ है जहां पर असहाय वृद्धों के रहने के लिए वृद्धाश्रम का निर्माण किया जा रहा है श्री दूधलेश्वर गौ सेवा संस्थान एवं अध्यात्म उन्नति केंद्र के संचालक श्रद्धेय दीपक पुंडीर जी ने बताया कि श्री दूधलेश्वर गौ सेवा संस्थान एवं अध्यात्म उन्नति केंद्र बहराल में वृद्धा आश्रम का निर्माण कार्य चला हुआ है तथा यहां पर गौ सेवा की जा रही है तथा असहाय गोवंश का पालन पोषण किया जा रहा है
वही अब यहां पर असहाय वृद्धों के लिए वृद्धाश्रम का निर्माण कार्य चला हुआ है
उन्होंने दानी सज्जनों से भी अपील की है अगर वह किसी असहाय व्यक्ति व गोवंश की सेवा के लिए दान करना चाहते हैं तो श्री दूधलेश्वर गौ सेवा संस्थान एवं अध्यात्म उन्नति केंद्र के बैंक खाते में कर सकते हैं या संस्था के संचालक व अन्य सदस्यों से मिलकर भी दान कर सकते हैं।