हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड मंडल पांवटा साहिब में 220 kv सब स्टेशन गिरिनगर एवं 132kv सब स्टेशन गोंदपुर में आवश्यक मुरम्मत के कार्य किया जाना है। जिसके चलते 01 फरवरी 2023 को बिजली आपूर्ति प्रातः 09.00 से शाम 06.00 बजे तक बंद रहेगी।

विद्युत मंडल पांवटा साहिब के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता अजय चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 01 फरवरी 2023, दिन बुधवार को 220 kv सब स्टेशन गिरिनगर एवं 132kv सब स्टेशन गोंदपुर में आवश्यक मुरम्मत के कार्य किया जाना है। जिसके चलते 132 kv गिरी नगर व पांवटा साहिब में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इन जगहों पर रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित..

33kv बद्रीपुर (समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र ) 33 kv पांवटा साहिब, 33 kv पुरुवाला 132 kv गोंदपुर (समस्त औद्योगिक क्षेत्र), 33 kv सतोन, 33 kv शिलाई, 33 kv रामपुरघाट उपकेन्द्र के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रातः 09.00 से शाम 06.00 बजे तक बाधित रहेगी।

अत: उन्होंने आम जनमानस से सहयोग की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि शट डाउन मौसम की स्तिथि पर निर्भर करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed