हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री एवं जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर बीते कल पांवटा साहिब के सुरजपुर पहुंचे। बता दें कि सुरजपुर में रोहित ठाकुर के दादाजी स्वर्गीय रामलाल ठाकुर का पुश्तैनी मकान है। शिक्षा मंत्री बनने के बाद पहली बार जब रोहित ठाकुर गांव सूरजपुर पहुंचे तो ग्राम वासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान रोहित ठाकुर के घर पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग सहित कांग्रेसी और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और बस व ट्रक यूनियन के उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह पहुंचे।

गोरतलब है कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के दादाजी स्वर्गीय राम लाल ठाकुर और सरदार प्रितपाल सिंह नंबरदार के साथ पारिवारिक संबंध है। स्वर्गीय राम लाल ठाकुर सरदार प्रितपाल सिंह के घर आते जाते रहते थे। सरदार बलविंदर सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर पहली बार अपने गांव सूरजपुर पधारे और उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान हिमाचल के कई ज्वलंत मुद्दे पर शिक्षा मंत्री से बातचीत हुई। खास तौर पर शिक्षा को सुदृढ़ कैसे किया जाए इस पर भी चर्चा हुई।

किरनेश जंग ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया। और कहा कि हिमाचल में युवाओं महिलाओं बच्चों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। रोजगार के साधन बढ़ाने चाहिए। पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में एक है।

यहां औद्योगीकरण को बढ़ावा दिया जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सके। इस दौरान अश्वनी शर्मा, सरदार बलविंदर सिंह, सरदार हरभजन सिंह, दिलबाग सिंह, दाता राम, विनय गोयल, कपिल गोयल, अमरीक सिंह, परमजीत सिंह, हरजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, हितेंद्र सिंह, केवल सिंह, दुग्गल सिंह, प्यारा सिंह, बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed