गिरिपार क्षेत्र के सतौन-श्रीरेणुका जी रोड़ पर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदनी का सत्र 2022-23 वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भरत सिंह राणा, सेवानिवृत्त प्रवक्ता इतिहास ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस समारोह मे ग्राम पंचायत चांदनी प्रधान संतोष चौहान व उप प्रधान रिखी राम शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमलेंद्र ठाकुर, इस विद्यालय से स्थानांतरित अध्यापक व अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ बच्चों के अभिभावकों ने भी भाग लिया। इस उपलक्ष पर बच्चों द्वारा कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया। जिसमें मुख्यता गुरु महिमा, देशभक्ति, झांसी की रानी, केरला, कश्मीर, पंजाब की संस्कृति व पहाड़ी संस्कृति का प्रदर्शन किया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय के होनहारों को सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्यतः हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह धीमान द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन को जनता के सामने प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed