हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद लोगों की नजर चुनाव के समय किए गए वादों को पूरा करने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर है। सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम ( ओपीएस ) की बहाली की घोषणा कर दी

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद लोगों की नजर चुनाव के समय किए गए वादों को पूरा करने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर है। सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम ( ओपीएस ) की बहाली की घोषणा कर दी है। अब महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह देने के वादे पर काम हो रहा है, लेकिन अभी इसके लिए महिलाओं को इंतजार करना पड़ेगा।

विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने लोगों को 10 गारंटियां दी थीं। इसमें 18 से 59 साल की उम्र तक की महिलाओं को हर माह 1500 रुपये देने का वादा कांग्रेस ने किया था। सत्ता में आने पर इस गारंटी को पूरा करने के लिए कर्नल धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में एक उप समिति बनाई गई, जो इसके लिए मापदंड तय करेगी।

इस कमेटी में मंत्री शांडिल के अलावा मंत्री रोहित ठाकुर व मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी शामिल किए गए है। विपक्ष भी कांग्रेस पर इसे देने का दबाव बना रहा है। अभी प्रदेश में 22.37 लाख महिलाएं हैं, इसमें से नौकरी करने वाली व दूसरे क्राइटेरिया में आने वाली महिलाओं को हटाकर इनकी संख्या 10.53 लाख रही है।

उप समिति के चेयरमैन कर्नल धनीराम शांडिल का कहना है कि अभी बहुत छंटनी करने की जरूरत है। 1500 रुपये की राशि सभी महिलाओं को नहीं मिल सकती। इसमें उन महिलाओं की छंटनी करनी पड़ेगी, जो नौकरी करती हैं या उन्हें दूसरी किसी तरह की पेंशन लेती हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को 1500 रुपये देने के वादे को जरूर पूरा करेगी। इसके लिए ग्राम सभाओं से भी जानकारी ली जा रही है कि किन महिलाओं को इस सुविधा का लाभ मिलना चाहिए। एक ही परिवार में यदि 2-3 महिलाएं हैं तो यह देखा जा रहा है कि किसे 1500 रुपये मिलने चाहिए। इसके लिए ब्लॉक में भी जानकारी जुटाने का कार्य दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed