लाहौल, कुल्लू समेत अन्य ऊंचाई वाले भागों में ताजा बर्फबारी हुई है। लाहौल घाटी के ऊंचाई वाले इलाके बर्फ से फिर सफेद हो गए हैं। वहीं, शिमला समेत अन्य भागों में बारिश दर्ज की गई।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल, कुल्लू समेत अन्य ऊंचाई वाले भागों में ताजा बर्फबारी हुई है। लाहौल घाटी के ऊंचाई वाले इलाके बर्फ से फिर सफेद हो गए हैं। वहीं, शिमला समेत अन्य भागों में बारिश दर्ज की गई। ताजा बर्फबारी से अटल टनल वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई है। वहीं जलोड़ी दर्रा से भी आवाजाही ठप हो गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश व बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 2 मार्च को कुछ भागों में अंधड़ चलने का अलर्ट है। प्रदेश के कई भागों में 5 मार्च तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। बुधवार अल सुबह शिमला में बारिश दर्ज की गई। धूप खिलने के साथ बादल भी छाए हुए हैं।

अनावश्यक यात्रा से बचें

बर्फबारी के कारण लाहौल घाटी में मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग तीन केवल आपातकालीन स्थिति के अलावा सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही अगले आदेश तक रोक दी गई है। उदयपुर पांगी राज्यमार्ग उदयपुर से काढू नाला तक स्थानीय फोर वाई फोर वाहनों के खुला है। काजा सड़क ग्राफू से काजा तक बंद है और सुमदो से लोसर फोर वाई फोर वाहनों के लिए खुला है। जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों को हिदायत दी है कि बर्फबारी होने पर अनावश्यक यात्रा से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed