हिमाचल के सिरमौर स्थित पांवटा साहिब के पुरूवाला थाना क्षेत्र के तहत सिंघपुरा में एक महिला को पुलिस ने 5 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। महिला चाय के खोखे में अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा कर रही थी। पुलिस ने महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस गौरखुवाला की तरफ जा रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ममता देवी पत्नी अतर सिंह सिंघपुरा में सैनी मुर्गी दाना प्लांट के पास अपने चाय के खोखा में अवैध शराब रखकर बेचने का धंधा करती है। इसके बाद पुलिस ने ममता देवी के खोखा पर रेड की। इस दौरान पुलिस ने 5 लीटर अवैध शराब बरामद की। DSP रमा कांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.