आज प्रधान संघ पांवटा साहिब की अहम बैठक हुई। प्रधान संघ की इस बैठक के दौरान लगभग सभी पंचायतों के प्रधानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

बताते चलें कि इस वर्ष प्रधान संघ के अध्यक्ष की बागडोर देवराज नेगी को सौंपी है। यही नहीं बल्कि प्रधान संघ ने सर्वसम्मति से देवराज नेगी को संघ का अध्यक्ष चुना है।

बैठक में अध्यक्ष के साथ-साथ अन्य पदाधिकारियों का भी चुनाव हुआ। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर वसीम मलिक व सीमा कपूर तथा सचिव के पद पर सुरेश कुमार प्रधान ग्राम पंचायत कोटडी व्यास को नियुक्त किया गया।

कोषाध्यक्ष अश्वनी सिंगला, कोषाध्यक्ष सुरेखा चौधरी, सह सचिव बलवीर धीमान व सलाहकार अधिवक्ता जतिन शर्मा देवराज चौहान तथा मीडिया प्रभारी मेराज खातून व राजवीर सिंह राजा को चुना गया। इस मौके पर प्रधान तारो देवी, शिक्षा देवी, बबीता परमार, व नरेंद्र इत्यादि उपस्थित रहे।

सभी ने देवराज नेगी सहित समस्त कार्यकारिणी को बधाई दी। प्रधान देवराज नेगी ने बताया कि वे क्षेत्र के प्रधानों की सामाजिक कार्य में आने वाली समस्याओं को सरकार और प्रशासन के समक्ष रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। और वे अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed