पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार छल कपट कर सता में आई है। कुल्लू जिले में कांग्रेस सरकार ने 40 संस्थान बंद कर दिए।
कुल्लू में जिला भाजपा ने आक्रोश रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। सर्किट हाउस से ढालपुर तक आक्रोश रैली निकाली गई। ढालपुर चौक में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने सुक्खू सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार छल कपट कर सता में आई है।
कुल्लू जिले में कांग्रेस सरकार ने 40 संस्थान बंद कर दिए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी आक्रोश रैली में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बजट प्रावधान के साथ लोगों की सुविधा के लिए कार्यालय खोले थे। सुक्खू सरकार ने सत्ता में आते ही बदले की भावना से काम किया और इन कार्यालयों को बंद कर दिया।