श्री रेणुकाजी उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत गांव भाटगढ़ चाड़ना में एक व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया।
व्यक्ति की पहचान मदन सिंह 55 वर्षीय गांव भाटगढ़ चाड़ना के तौर पर हुई है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मदन सिंह रविवार को घराट पर पानी लगाने गया था। पानी लगाते समय अचानक तेंदुए ने मदन सिंह पर हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसी जगह पर एक अन्य व्यक्ति घास काट रहा था। अचानक व्यक्ति के शोर मचाने से तेंदुआ मदन सिंह को छोड़कर भाग गया।
घायल अवस्था में मदन सिंह को 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल ददाहू लाया गया। घायल मदन सिंह के माथे,गर्दन व कंधे पर तेंदुए के पंजों के निशान पाए गए हैं।