भारत की राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का पांचवां केस सामने आया है। एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती अफ्रीकन महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला साउथ दिल्ली में रहती हैं। मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के बाद उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शनिवार को रिपोर्ट में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है।

एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार के मुताबिक, मंकीपॉक्स से संक्रमित पाई गई महिला मूल रूप से अफ्रीका की रहने वाली है। लक्षण मिलने के बाद महिला के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जो पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने कहा कि महिला की स्थिति बेहतर है।

डॉ. सुरेश ने बताया कि एलएनजेपी अस्पताल में मंकीपॉक्स के कुल पांच केस सामने आ चुके हैं। इनमें से एक मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं अस्पताल में मंकीपॉक्स के अभी चार मरीज भर्ती हैं इनमें दो महिला और दो पुरुष मरीज शामिल हैं। चारों मरीज की स्थिति बेहतर है। पहले पाए गए तीन मरीज तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed