अरुणाचल प्रदेश में तैनात प्रदेश के जिला हमीरपुर का एक जवान ड्यूटी के दौरान लापता हो गया है। जवान सुमेर सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी गांव शेर झगड़यानी, डाकघर धनेड़ जिला हमीरपुर का रहने वाला है।

मिली जानकारी अनुसार वह वर्तमान में भारतीय सेना की सहायक जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स में सेवारत हैं। उनकी पोस्टिंग अरुणाचल प्रदेश के तेजू में हैं।

वहीं, सुमेर सिंह की पत्नी मीना देवी का कहना है कि सोमवार रात को उनकी अपने पति से बात हुई थी। लेकिन मंगलवार से उनके फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। जब उन्होंने पता करने के लिए अरुणाचल प्रदेश ग्रेफ हेडक्वार्टर में संपर्क किया तो पता चला कि मंगलवार सुबह 5:30 बजे से लापता हैं। अरुणाचल प्रदेश ग्रेफ हेडक्वार्टर ने बताया कि उनकी तलाश की जा रही है।

उधर, सुमेर के लापता होने की खबर से परिजन परेशान हैं। मीना देवी ने बताया कि हमीरपुर के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed